Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Custom Header

{fbt_classic_header}
latest

मेरठ में ICL इंडियन कॉम्बैट लीग सीजन-11 का भव्य शुभारंभ, 28 से 30 मार्च तक होंगे मुकाबले

मेरठ। ICL Indian Combat League Season 11 का भव्य शुभारंभ मेरठ शहर में उत्साह और जोश के साथ किया गया। यह प्रतिष्ठित कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट ...

मेरठ। ICL Indian Combat League Season 11 का भव्य शुभारंभ मेरठ शहर में उत्साह और जोश के साथ किया गया। यह प्रतिष्ठित कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट 28 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि Sangeet Som (भाजपा नेता) द्वारा किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

आयोजन के संरक्षक (Patron) Vikrant Gautam (गुरुजी) के मार्गदर्शन में तथा आयोजन अध्यक्ष Dr. Ravi Prakash (भाजपा नेता) के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

इस मेगा इवेंट के आयोजन सचिव एवं CEO RK Bharat हैं, जिनके निर्देशन में पूरे आयोजन का कुशल संचालन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से आए 200 से अधिक फाइटर्स एवं आधिकारिक टीम भाग ले रही है, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप ले चुका है।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉम्बैट स्पोर्ट्स कैटेगरी में रोमांचक मुकाबले होंगे, जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य कॉम्बैट खेलों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है।

मेरठ में आयोजित इस इवेंट से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिल रही है और शहर में खेल संस्कृति को मजबूती मिल रही है।