हापुड़। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपराजिता अमर उजाला, हापुड़ एवं नेशनल मार्शल आर्ट्स एकेडमी, हापुड़ क...
कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक मास्टर बीके भारत ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक और प्रभावी तरीके सिखाए। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा केवल तकनीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सतर्कता और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता का संयोजन है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को तेज और आत्मविश्वासपूर्ण आवाज का प्रयोग, खतरे की पहचान तथा सिचुएशनल अवेयरनेस जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
इसके साथ ही पंचिंग, एल्बो स्ट्राइक और नी अटैक जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिससे छात्राएं किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें। मास्टर बीके भारत ने यह भी सिखाया कि दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे पेन, हेयरपिन, चाबी आदि को जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा के साधन के रूप में कैसे उपयोग किया जा सकता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री पारुल त्यागी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अपराजिता अमर उजाला, हापुड़ एवं नेशनल मार्शल आर्ट्स एकेडमी का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन ने छात्राओं में आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया।
