Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Custom Header

{fbt_classic_header}
latest

फ्री गंज रोड की गैस एजेंसी पर हंगामा, उपभोक्ताओं और संचालक के बीच कहासुनी

हापुड़ के फ्री गंज रोड स्थित एक गैस एजेंसी पर बुधवार को उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालक के बीच कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। उपभोक्ता घरेलू गैस ...

हापुड़ के फ्री गंज रोड स्थित एक गैस एजेंसी पर बुधवार को उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालक के बीच कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर बुक कराने पहुंचे थे, इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

बताया जा रहा है कि गैस बुकिंग को लेकर एजेंसी कर्मियों और उपभोक्ताओं के बीच बहस हो गई। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गैस की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सवाल पूछने पर बहस बढ़ गई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

वहीं एजेंसी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं के आरोपों को खारिज किया है। एजेंसी पक्ष का कहना है कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित है और एजेंसी पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।