Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Custom Header

{fbt_classic_header}
latest

16 मार्च से शुरू होंगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

हापुड़ में 16 मार्च से जूनियर बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं 16 से 23 मार्च तक जिले के...

हापुड़ में 16 मार्च से जूनियर बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं 16 से 23 मार्च तक जिले के विभिन्न स्कूलों और खेल मैदानों में होंगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देशानुसार इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत 16 मार्च को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में एथलेटिक्स से होगी।

17 मार्च को एसएसवी इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में टेबल टेनिस, बैडमिंटन और भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

18 मार्च को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबले होंगे। वहीं 19 मार्च को एसए इंटरनेशनल स्कूल में हैंडबॉल और हॉकी प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी।

इन खेलों का समापन 23 मार्च को डीएम पब्लिक स्कूल, गढ़मुक्तेश्वर में जूडो प्रतियोगिता के साथ होगा।

प्रतियोगिता में केवल हापुड़ जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे और सभी प्रतिभागियों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।