Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Custom Header

{fbt_classic_header}
latest

राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स अकादमी, हापुड़ के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में लहराया परचम, योगा में जीते कई पदक

हापुड़। राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स अकादमी, हापुड़ के खिलाड़ियों ने 1 से 3 मई 2026 तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित 5वें इंडियन ट्रेडि...

हापुड़। राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स अकादमी, हापुड़ के खिलाड़ियों ने 1 से 3 मई 2026 तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित 5वें इंडियन ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेस्टिवल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई।

योगा प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। बालिका वर्ग अंडर-10 में एना भारत (DAV पब्लिक स्कूल, हापुड़) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि वियानी त्यागी ने रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार बालक वर्ग अंडर-10 में सिद्धार्थ भारत (DAV पब्लिक स्कूल, हापुड़) ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में आरोही ने स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में योगा के अतिरिक्त गिल्ली-डंडा, गतका, लाठी, पिट्ठू, खो-खो, अट्या-पट्या, कबड्डी, मल्लखंभ, मल्लयुद्ध, पच्चीसी, रस्सीकूद सहित लगभग 15 पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। देशभर से करीब 1200 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अकादमी के कोच सोनी भारत के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह शानदार सफलता हासिल की। अकादमी के कोच एवं प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।