नई दिल्ली, 12 जून 2026: भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association - IOA) की अध्यक्ष डॉ. पी. टी. उषा द्वारा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं ख...
नई दिल्ली, 12 जून 2026:
भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association - IOA) की अध्यक्ष डॉ. पी. टी. उषा द्वारा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजकर भारत में संचालित कथित फर्जी खेल संघों, फेडरेशनों, अकादमियों एवं संगठनों के विरुद्ध जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
आईओए के अनुसार ये संगठन बिना किसी आधिकारिक मान्यता के राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से धनराशि वसूल रहे हैं तथा ऐसे प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं जिनकी कोई आधिकारिक मान्यता या लाभ नहीं है। इनकी गतिविधियां दिल्ली NCR, नोएडा, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित कई क्षेत्रों में संचालित होने की जानकारी दी गई है।
आईओए द्वारा जारी सूची में निम्नलिखित 25 कथित फर्जी खेल संघों, फेडरेशनों, अकादमियों एवं संगठनों के नाम शामिल हैं:
National Sports Development Federation
School Games And Activity Development Foundation
Khelo Hind School Games And Activity Development Foundation
School Games And Activity Development Foundation Tamilnadu
School Games And Activity Development Association
School Games And Activity Federation of India
Young Sports Council of India
Student Games Activity Foundation
Nepal School Games And Activity Development Foundation
Organization For Youth School Games And Activity Development Foundation
School Games Development Foundation
School Games Development Foundation India
Indian School Games And Activity Development Academy
Amateur School Games Federation of India
School Games Education Federation of India
School All Games Federation of India
School Games And Activity Development Organization
Indian Women Olympic Association
Rural Games Organization of India
National Sports Federation of India
Youth Games Education Federation of India
Youth Sports Federation of India
Indian Games & Sports Federation of India
Khelo India Sports Federation, India
Youth Sports And Promotion Association
भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्रालय से अनुरोध किया है कि इन संगठनों की गतिविधियों की विस्तृत जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे युवा खिलाड़ियों को भ्रम और आर्थिक शोषण से बचाया जा सके तथा भारतीय खेलों की विश्वसनीयता और गरिमा को बनाए रखा जा सके।
खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने या किसी संस्था से जुड़ने से पहले उसकी मान्यता एवं वैधता की पूरी जांच अवश्य करें।